लखनऊ: मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेंगे प्राइवेट स्कूल, बना यह प्लान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। शिक्षाविदों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की मुहिम अबकी बार 90 फीसदी पार, में निजी स्कूल कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छात्र-छात्राओं के माध्यम से जनता को किया जाएगा जागरूक जिला …

लखनऊ। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। शिक्षाविदों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की मुहिम अबकी बार 90 फीसदी पार, में निजी स्कूल कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

छात्र-छात्राओं के माध्यम से जनता को किया जाएगा जागरूक

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की आपस में हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया गया। सभी निजी विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

लामार्टिनियर गर्ल्स की प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना स्थायी सरकार के किसी भी प्रदेश या राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। स्थायी सरकार के लिए मतदान का प्रतिशत ज्यादा होना जरूरी है। अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने अभियान में पूरा सहयोग करने का वादा किया। साथ ही अपना सहमति पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: जिला पंचायत कर्मचारी की बर्खास्तगी को हाईकोर्ट ने ठहराया सही, यह है पूरा मामला…

संबंधित समाचार