रायबरेलीः शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्टस की दुकान में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बृजेन्द्र नगर में बीती रात ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 70 लाख का नुकसान बताया गया हैं। वहीं शॉर्ट-सर्किट से …
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बृजेन्द्र नगर में बीती रात ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 70 लाख का नुकसान बताया गया हैं।
वहीं शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बृजेन्द्र नगर में चौहान ऑटो पार्ट्स की दुकान हैं। इसी में ऊपर दुकान के मालिक अंकित सिंह का आवास भी हैं। आधी रात में अचानक दुकान से लपट उठती देख परिवार के लोग नीचे की ओर दौड़े। तब तक यहां आग ने विकराल रूप ले लिया था।
आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को किसी ने फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से तकरीबन 70 लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने सीएम योगी पर किया पलटवार, कहा- बाबा सरकार में ‘महामाफिया राज’ है
