अयोध्या: बसों में यात्रियों की जेबें व बैग काटने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार…
अयोध्या। रोडवेज बसों में रेकी कर यात्रियों की जेबें व बैग काट कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 49,500 रुपये नगद, 7 ब्लेड व चाकू भी बरामद हुए हैं। आरोपी फिरोजाबाद व अलीगढ़ के रहने वाले …
अयोध्या। रोडवेज बसों में रेकी कर यात्रियों की जेबें व बैग काट कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 49,500 रुपये नगद, 7 ब्लेड व चाकू भी बरामद हुए हैं।
आरोपी फिरोजाबाद व अलीगढ़ के रहने वाले हैं। कोतवाली नगर पुलिस को कामयाबी मिलने के बाद एसएसपी शैलेंद्र पांडे ने टीम को दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। ये सदस्य काफी दिनों से पुलस की नाक में दम किए थे।
बसों में रेकी करके सामान चुराते थे गिरोह के सदस्य…
पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर पलाश बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोडवेज बसों में यात्री बनकर रेकी करते थे फिर अन्य यात्रियों के बैग को काटकर नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चुराकर रास्ते में ही उतर जाते थे।
गिरोह का सरगना दिनेश राजपूत (43) निवासी सन्तनगर थाना लैन पार्क फिरोजाबाद है। अन्य आरोपियों की पहचान यशपाल (32) निवासी बड़ा गांव थाना पिलुआ जनपद एटा, पुष्पेन्द्र कुमार (28) निवासी अकराबाद थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, शशि कपूर (23) निवासी दीनावली थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, हाकिम सिंह (25) निवासी मालवीय नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। विजय पाल सिंह ने बताया कि बहुत दिनों से शिकायत आ रही थी कि बसों से बैग काटकर चोरियां हो रही हैं। पुलिस आरोपियों पर निगाह रखे हुए थी मंगलवार को गिरोह को दबोच लिया गया। आरोपियों से नगदी के अलावा ब्लेड व चाकू भी मिले हैं।
डेढ़ महीने पहले ट्रेन में चोरी करने वाले चढ़ थे हत्थे
डेढ़ महीने पहले अयोध्या कैंट स्टेशन के पास ट्रेनों में चोरियां करने वाले दो आरोपी पकड़े गए थे। जीआरपी की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोदहा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने विरोधियों पर किया ‘ट्वीट वार’, कहा- विपक्ष करता है सिर्फ तुष्टीकरण…
