काशीपुर: गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर प्लेट चोरी कर ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर, ट्रांसफार्मर, तेल चोरी, सुरक्षाकर्मी, क्राइम न्यूजट चुराकर ले गए। पुलिस ने जीएम की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग छह बदमाश महुआखेड़ागंज …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर, ट्रांसफार्मर, तेल चोरी, सुरक्षाकर्मी, क्राइम न्यूजट चुराकर ले गए। पुलिस ने जीएम की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग छह बदमाश महुआखेड़ागंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व कॉपर की प्लेट निकाल ली और फरार हो गए‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार