रुद्रपुर: शराब बेचती दो महिलाएं गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब बेच रही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बगवाड़ा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बगवाड़ा भट्टा में छापा मारा। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब बेच रही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बगवाड़ा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बगवाड़ा भट्टा में छापा मारा।

वहां एक महिला धार्मिक स्थल के पास कच्ची शराब बेचती हुई मिली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हरवंश कौर बताया।

उधर, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दक्ष रोड पर कजंड़ मोहल्ले को जाने वाले तिराहे के पास गली के अंदर छापा मारकर गुरनाम कौर के घर से शराब बरामद की। महिला अपने घर से ही कच्ची शराब बेचने का काम कर रही थी। पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार