बहराइच: दहेज हत्या के आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…
बहराइच। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज नितिन पांडेय ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वारदात जुलाई 2012 में घटित हुई थी। आरोपी गिरफ्तार होने के बाद से ही जिला कारागार में निरुद्ध है। 2007 में हुई थी बेटी तारा की शादी गोंडा …
बहराइच। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज नितिन पांडेय ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वारदात जुलाई 2012 में घटित हुई थी। आरोपी गिरफ्तार होने के बाद से ही जिला कारागार में निरुद्ध है।
2007 में हुई थी बेटी तारा की शादी
गोंडा जिले के करनैलगंज थाने के पहाड़ापुर कै मजरे विशुनपुर वा निवासी मनी राम पुत्र मुन्ना लाल ने अपनी बेटी तारा की शादी वर्ष 2007 में हुज़ूरपुर थाने के नजरूपुरवा निवासी लल्लन पुत्र देसराज से कई थी। एडीजीसी क्रिमनल फिरोज अहमद खान ने बताया कि शादी के बाद से ही लल्लन अपनी पत्नी को दहेज में बाइक व भैंस की मांग को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था।
पिता, बेटी के ससुराल गया तो रह गया हक्का बक्का….
9 जुलाई 2012 को मनीराम सूचना मिलने पर बेटी की ससुराल गया। वहां उसकी बेटी की लाश चारपाई पर पड़ी थी। जानकारी हुई कि उसकी बेटी की अत्याधिक पिटाई से मौत हो गई है। जिस पर उसने थाने में सूचना दी। हुज़ूरपुर थाने की पुलिस ने युवती की लाश का पोस्टमार्टम कराया। 21 जुलाई 2012 को मनीराम ने थाने में मृतका के पति लल्लन को नामजद कर तहरीर दी।
पुलिस ने दहेज हत्या में दर्ज किया था मामला
पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। 20 अगस्त 2012 को विवेचना समाप्त हुई। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले में 19 सितंबर 2012 को इस पर संज्ञान लिया। 10 अक्तूबर 2012 को इस मामले को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट में सुपुर्द कर दिया गया। 8 दिसम्बर 2014 को आरोप विरचित हुए।
22 अप्रैल 2019 को कोर्ट में विचारण शुरू हुआ। 22 दिसम्बर 2021 को कोर्ट ने विचारण समाप्त किया। मंगलवार को जज ने बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष से एडीजीसी क्रिमनल फिरोज अहमद खान के तर्को को सुना। जज ने आरोपी लल्लन पर दोषसिद्ध पाए जाने पर आजीवन कारावास व बीस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में खास पहलू यह रहा कि दोषसिद्ध अभियुक्त गिरफ्तारी के बाद से ही जिला कारागार में निरूद्ध है।
यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने में विफल है बजट, जनता खारिज करेगी: चिदंबरम
