IPL मेगा ऑक्शन के लिए चुने जाने पर भावुक हुए श्रीसंत, फैंस से की खास अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले 590 खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का भी नाम शामिल है। श्रीसंत 50 …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले 590 खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का भी नाम शामिल है। श्रीसंत 50 लाख रुपये बेस प्राइस वाली बॉलर्स कैटेगरी में रखे गए हैं।

श्रीसंत ने जताई भारत के लिए 2023 का विश्व कप खेलने की इच्छा, कही ये बड़ी बात - s sreesanth told his plan to return to team india said this big thing -

ऑक्शन के लिए चुने जाने के बाद बाद श्रीसंत ने ट्वीट कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही, उन्होंने आईपीएल ऑक्शन के लिए फैंस एवं शुभचिंतकों से उनके लिए प्रार्थना करने की भी अपील की है। श्रीसंत ने ट्वीट किया, ‘आप सभी को प्यार। सभी का ठीक से शुक्रिया अदा नहीं कर सकता..बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार। आप की हर एक कोशिश के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। कृपया अंतिम नीलामी के लिए प्रार्थनाओं में मुझे अपने साथ रखें। ओम नमः शिवाय।

38 साल के श्रीसंत ने पिछले साल आईपीएल-14 के लिए होने वाली नीलामी में भी अपना नाम शामिल किया था। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया था। केरल के इस गेंदबाज ने उस समय अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी थी।

बंगाल सरकार के मंत्री को भी मिला मौका
ऑक्शन लिस्ट में पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री मनोज तिवारी को भी जगह मिली है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। मनोज तिवारी आईपीएल 2020 की नीलामी का हिस्सा थे, उस समय वह अनसोल्ड हो गए थे। मनोज तिवारी आखिरी बार आईपीएल 2018 की नीलामी में बिके थे, तब उन्हें पंजाब किंग्स ने एक करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा था।

ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली…होगी पैसों की बरसात

संबंधित समाचार