बरेली: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर न्याय पंचायत अध्यक्ष हुए सक्रिय
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में हर कोई प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जद्दोजहद कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पंचायत से लेकर ब्लाक अध्यक्षों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपने क्षेत्र में मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और पार्टी के समर्थन में मतदान करने के अपील कर रहे …
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में हर कोई प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जद्दोजहद कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पंचायत से लेकर ब्लाक अध्यक्षों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपने क्षेत्र में मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और पार्टी के समर्थन में मतदान करने के अपील कर रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश कमेटी से कैप्टन रमा आर्या को बहेड़ी विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को शाहमतगज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर दिल्ली प्रदेश कमेटी से आई कैप्टन रमा आर्य का स्वागत किया गया। कैप्टन रमा आर्या ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है।
पार्टी पूरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशियों को लड़ा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की पार्टी और संगठन पूरी मजबूती से हर प्रत्याशी के साथ काम कर रहा है। जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
ये भी पढ़ें-
