सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण हो रहा तो मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा…
लखनऊ। बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में श्री राम का मंदिर बन रहा है और काशी में भगवान विश्वनाथ के मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा। असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन …
लखनऊ। बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में श्री राम का मंदिर बन रहा है और काशी में भगवान विश्वनाथ के मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा।
असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए ही भाजपा सरकार ने 'उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद' का गठन किया है।
ब्रजमंडल के चिर-पुरातन गौरव का पुनर्स्थापन हमारा ध्येय है।
बाँके बिहारी लाल की जय!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2022
सीएम योगी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिंदुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परंपरा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर और काशी में भगवान विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है। फिर मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा!
असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए ही भाजपा सरकार ने 'उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद' का गठन किया है।
ब्रजमंडल के चिर-पुरातन गौरव का पुनर्स्थापन हमारा ध्येय है।
बाँके बिहारी लाल की जय!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2022
समृद्ध, उन्नतशील और खुशहाल किसान नए उत्तर प्रदेश की पहचान हैं।
डबल इंजन की भाजपा सरकार में आज अन्नदाता किसानों का मानवर्धन हो रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में मथुरा के 2,61,548 अन्नदाताओं को खेती-किसानी के खर्चों से निजात दिलाने का बड़ा संबल मिला है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2022
वहीं सीएम योगी ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए ही भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। ब्रजमंडल के चिर-पुरातन गौरव का पुर्नस्थापन हमारा ध्येय है। बांके बिहारी लाल की जय!।