UP Election 2022: ब्रजेश पाठक ने लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
लखनऊ। बीजेपी के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कैंट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। हालांकि इस सीट से सपा से भाजपा में शामिल हुई मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव को उतारे जाने की प्रबल …
लखनऊ। बीजेपी के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कैंट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। हालांकि इस सीट से सपा से भाजपा में शामिल हुई मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव को उतारे जाने की प्रबल चर्चा थी। इसके अलावा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी के लिए इसी सीट से टिकट मांग रही थीं।
इसके अलावा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी इसी सीट से इस बार चुनाव लड़ाने की चर्चाएं थीं। हालांकि आखिरी वक्त में भाजपा ने ब्रजेश पाठक को यहां से उम्मीदवार बनाकर सारी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
बुधवार को पर्चा दाखिल करने से पहले कानून मंत्री ने मंदिर में माथा टेका और अपने ईष्ट देव का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह पर्चा दाखिल करने पहुंचे। सीमित समर्थकों के साथ उन्होंने अपना पर्चा भरा। समर्थकों ने इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
