जनवरी में श्रीलंका पहुंचे 80 हजार से ज्यादा पर्यटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में इस वर्ष जनवरी में 82,327 पर्यटक आए जबकि पिछले साल इसी महीने में महज 1,682 सैलानी आए थे। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसएलटीडीए के आंकड़ों से पता चला है कि श्रीलंका ने कोरोना महामारी एवं कोरोना के नये रूप ओमिक्रॉन की चुनौतियों के बावजूद जनवरी …

कोलंबो। श्रीलंका में इस वर्ष जनवरी में 82,327 पर्यटक आए जबकि पिछले साल इसी महीने में महज 1,682 सैलानी आए थे। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसएलटीडीए के आंकड़ों से पता चला है कि श्रीलंका ने कोरोना महामारी एवं कोरोना के नये रूप ओमिक्रॉन की चुनौतियों के बावजूद जनवरी में 82,327 पर्यटकों के आगमन के साथ नये साल की बेहतरीन शुरुआत की।

पर्यटकों का आगमन अभी भी हालांकि महामारी पूर्व के स्तर से काफी कम है। जनवरी 2020 में 2,28,434 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया था, पर महामारी के बाद दिसंबर 2021 में पर्यटकों का आगमन घटकर 89,506 पर पहुंच गया था।

श्रीलंका ने हाल ही में ओमिक्रॉन वैरिएंट द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के कारण 2022 के लिए अपने पर्यटक के आगमन पूर्वानुमान को 23 लाख से घटाकर 11 लाख कर दिया है। पर्यटन ने वर्ष 2019 में श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद में 4.3 प्रतिशत का योगदान दिया और 4,02,607 लोगों को रोजगार दिया। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षाें में श्रीलंका को अनुमानित 10 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

संबंधित समाचार