हल्द्वानी: अंगीठी की आग से झुलसी महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंगीठी से आग तापने के दौरान झुलसी महिला की सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि ऐरोरी पंतकोटली रानीखेत निवासी हीरा देवी (75) पत्नी स्व.धन सिंह बीती 29 जनवरी को अंगीठी में आग ताप रही थीं। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गईं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंगीठी से आग तापने के दौरान झुलसी महिला की सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया गया कि ऐरोरी पंतकोटली रानीखेत निवासी हीरा देवी (75) पत्नी स्व.धन सिंह बीती 29 जनवरी को अंगीठी में आग ताप रही थीं। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं।

आनन-फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार