नैनीताल: इस बार वोट डालने के बाद सेल्फी लेना मत भूलना
गुंजन मेहरा, नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ गई है। चुनाव आयोग मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रयास कर रहा है। इस बार मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। यहां मतदान के बाद लोग सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे। …
गुंजन मेहरा, नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ गई है। चुनाव आयोग मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रयास कर रहा है। इस बार मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। यहां मतदान के बाद लोग सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे।
शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को देखते हुए चुनाव आयोग ने कोरोना पीड़ित, दिव्यांग व बुजर्ग जिनकी उम्र 80 वर्ष से ऊपर है, उनके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी है। इसके लिए अब तक 189 लोग पोस्टल बैलेट का फॉर्म डी भरकर आवेदन भेजे चुके हैं जिन्हें स्वीकृति भी मिल गई है। अब इन पोस्टल बैलेट आवेदकों के घर-घर तक पहुंचने का रुट मैप तैयार किया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांग व कोरोना पीड़ितों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नैनीताल के कुछ बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं।
नैनीताल के तीन बूथ शैले हॉल, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नर्सरी स्कूल को मॉडल बूथ बनाया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल के नर्सरी और भवाली के लोक निर्माण विभाग बूथ को पिंक बूथ बनाया जाएगा जहां केवल महिलाएं मतदान कर सकेंगी। नैनीताल-बेतालघाट में दिव्यांग मतदान बूथ भी बनाए जाएंगे।
