उत्तराखंड में अब होगा स्टार वॉर, कांग्रेस, भाजपा, बसपा, एलजेएसपी समेत 11 दलों ने जारी की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अब स्टार वॉर होगा। कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीन प्रांतों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। राजगद्दी के रण में अब कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अब स्टार वॉर होगा। कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीन प्रांतों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

राजगद्दी के रण में अब कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। बुधवार को जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडी प्रतिज्ञा पत्र’ लॉन्च किया और 70 विधानसभा सीटों को वर्चुअली संबोधित किया। वहीं कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें गांधी परिवार के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, दीपेंद्र हुड्डा, मुकुल वास्निक, नेट्टा डिसूजा,  रागिनी नायक, बीवी श्रीनिवास, इमरान प्रतापगढ़ी, मोहन प्रकाश, अविनाश पांडे, जय सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्णम, देवेंद्र यादव आदि शामिल हैं।

== स्थानीय चेहरे भी स्टार प्रचारकों में शामिल ==

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में स्थानीय चेहरों को भी जगह दी है। इनमें हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, प्रदीप टम्टा, हरक सिंह रावत को शामिल किया गया है। हरक सिंह रावत हाल ही में शामिल हुए हैं। पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया है लेकिन स्टार प्रचारक बनाकर इनको अहमियत दी है।

== भाजपा पहले ही जारी कर चुकी है लिस्ट ==

भाजपा 30 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दिग्गज नेता शामिल हैं।

== बसपा, एलजेएसपी ने भी जारी की सूची ==

बसपा ने मायावती, आकाश आनंद, शम्सुद्दीन राइन, डॉ. मेघराज सिंह समेत 30 दिग्गजों की सूची जारी की है।वहीं लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद चिराग पासवान, एके बाजपेई, कमला कुमारी, कुंवर असीम खान आदि की सूची जारी की है। शिव सेना ने स्टार प्रचारकों में फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, सुभाष देसाई, संजय राउत, एकनाथ शिंदे आदि शामिल है।

संबंधित समाचार