बहराइच: कैसरगंज से सपा प्रत्याशी बने मसूद आलम, नए चेहरे को पार्टी ने दी तरजीह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी ने बहराइच और श्रावस्ती जिले के शेष सीटों की घोषणा बुधवार को कर दी है। कैसरगंज में इस बार नए चेहरे को तरजीह दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से जिले की पांच विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। जबकि दो सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए …

बहराइच। समाजवादी पार्टी ने बहराइच और श्रावस्ती जिले के शेष सीटों की घोषणा बुधवार को कर दी है। कैसरगंज में इस बार नए चेहरे को तरजीह दी है।

समाजवादी पार्टी की ओर से जिले की पांच विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। जबकि दो सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए थे। बुधवार को सपा ने कैसरगंज विधान सभा सीट से पार्टी से मसूद आलम और मटेरा से रमजान अली को प्रत्याशी बनाया है। जबकि श्रावस्ती की भिनगा से पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा व श्रावस्ती से असलम रायनी को टिकट दिया है। मालूम हो कि असलम इस समय विधायक हैं। वह पूर्व में बसपा पार्टी से चुनाव जीते थे, लेकिन एक वर्ष पूर्व सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने असलम को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: मानव सेवा संस्थान ने गोरखपुर जोन के लिए एडीजी को सौंपे 15 आक्सीजन कन्संट्रेटर

संबंधित समाचार