सालों बाद दिखा ऐसा नजारा, बारिश न गिरे ओले… नैनीताल में जमकर हुई बर्फबारी, देखें तस्वीरें
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह जमकर बर्फबारी हुई। सर्द मौसम में बगैर बारिश और ओले गिरे ही बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे। माल रोड, फ्लैट्स मैदान समेत किलबरी, पंगोट, चाइना पीक, स्नो व्यू, टिप एंड टॉप, अयारपाटा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह जमकर बर्फबारी हुई। सर्द मौसम में बगैर बारिश और ओले गिरे ही बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे। माल रोड, फ्लैट्स मैदान समेत किलबरी, पंगोट, चाइना पीक, स्नो व्यू, टिप एंड टॉप, अयारपाटा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं।

नैनीताल में सर्द मौसम से बीच बर्फबारी से देश विदेश से आए सैलानियों के चेहरे में खिल उठे हैं। बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल का रुख कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। इससे मैदानों में भी ठंड में इजाफा हो सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है।

