हल्द्वानी: पूर्व अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया का निधन
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के पूर्व अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनका निधन हल्द्वानी स्थित आवास पर हुआ है। इस खबर के मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। टोलिया मूल रूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के पूर्व अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
उनका निधन हल्द्वानी स्थित आवास पर हुआ है। इस खबर के मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। टोलिया मूल रूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के टोली गांव के निवासी थे। वे अपने पीछे बाल विकास विभाग में सेवारत पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए। 2005 के पीसीएस अफसर रहे टोलिया की गिनती साफ छवि और ईमानदार अधिकारी में होती आई है।
कोविड काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गयी थी। इससे पहले भी उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था और उनक इलाज गुरूग्राम के वेदांता अस्पताल में चल रहा था लेकिन गुरुवार को दोबार अटैक आने से उनका निधन हो गया। शहर सहित जिले के तमाम अधिकारी उनके आवास पहुंच संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
