खटीमा: ट्रेन से पांव कटा, हायर सेंटर रेफर
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा व चकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण का पैर कट गया। पुलिस कर्मियों ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल …
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा व चकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण का पैर कट गया। पुलिस कर्मियों ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
बुधवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉ. वीपी सिंह ने उसका प्राथमिक इलाज किया। डॉ. सिंह ने बताया कि वनरावत बस्ती चकरपुर निवासी 42 वर्षीय जगत सिंह का एक पांव ट्रेन की चपेट में आने से कट गया था, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
