गाजियाबाद: ओवैसी के काफिले पर गोलियों से हुआ हमला, बाल-बाल बचे AIMIM प्रमुख
गाजियाबाद। यूपी में चुनावी गर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के काफीले में गोलियों से हमला किया गया है। ओवैसी के काफिले में पांच राउंड गोलियां दागी गई हैं। ओवैसी हापुड़ के पिलखुवा में एक जनसभा करके गाजियाबाद लौट रहे थे, तभी ये हमला हुआ है। वहीं …
गाजियाबाद। यूपी में चुनावी गर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के काफीले में गोलियों से हमला किया गया है। ओवैसी के काफिले में पांच राउंड गोलियां दागी गई हैं। ओवैसी हापुड़ के पिलखुवा में एक जनसभा करके गाजियाबाद लौट रहे थे, तभी ये हमला हुआ है। वहीं घटना में किसी के जानमाल की खबर नहीं आ रही है। घटना के बाद ओवैसी ने कहा है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं।
कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह। pic.twitter.com/Q55qJbYRih
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 3, 2022
यह भी पढ़ें: पेगासस जासूसीः तकनीकी जांच कमेटी की लोगों से अपील, आठ फरवरी तक अपनी शिकायतें भेजें
