कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिखी नाराजगी, सपाइयों ने जलाया पुतला
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा क्षेत्र के पटहेरिया चौराहा एवं गुरवलिया बाजार में दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन्होंने ‘बाहरी भगाओ, स्थानीय लाओ’ का नारा लगाते हुए सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। मौर्य को फाजिलनगर से सपा ने बनाया है प्रत्याशी सपा ने फाजिलनगर विधानसभा सीट से पडरौना के विधायक स्वामी प्रसाद …
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा क्षेत्र के पटहेरिया चौराहा एवं गुरवलिया बाजार में दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन्होंने ‘बाहरी भगाओ, स्थानीय लाओ’ का नारा लगाते हुए सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया।
मौर्य को फाजिलनगर से सपा ने बनाया है प्रत्याशी
सपा ने फाजिलनगर विधानसभा सीट से पडरौना के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी छा गई।
शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से नाराज जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि डॉ. इरफान अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटहेरिया चौराहे पर प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय नेता को टिकट मिलना चाहिए। इस दौरान फिरोज अंसारी, बबलू अली गाजी, संतोष यादव, हरीश सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, बबलू खान, सरफरोज खान, विनीत कुमार, अहमद रजा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
