टनकपुर: बाइक खाई में गिरने से ग्रामीण की मौत
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत से लगभग 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी खटोली मोटर मार्ग पर बाइक के गहरी खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना का पता दूसरे दिन चल सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार …
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत से लगभग 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी खटोली मोटर मार्ग पर बाइक के गहरी खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना का पता दूसरे दिन चल सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
मंगलवार देर रात दुधौरी से अपने घर लड़ाबोरा की ओर लौट रहे 40 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र सोबी राम की बाइक घर से कुछ दूरी पर अनियत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी देवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरूवार को पोस्टमाटज़्म के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रकाष राम के तीन बच्चें हैं जिसमें दो बेटे व एक बेटी है। बताया जाता है कि बड़ा बेटा चार दिन पहले ही नौकरी के लिए गुजरात गया है। प्रकाष राम मजदूरी करके परिवार का भरण पोशण करता था। चल्थी चौकी प्रभारी देवेन्द्र बिष्ट ने बताया कि बाइक रपटने से गहरी गाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मोबाइल फोन से पता लगी घटना की जानाकरी
अमोड़ी खटोली मोटर मार्ग पर हुयी घटना की जानाकरी एक दिन बाद मोबाईल फोन के माध्यम से पता चली। ग्रामीण नवीन राम ने बताया कि सड़क के रास्ते से गुजर रहे लोगों को मृतक प्रकाश राम का मोबाइल फोन सड़क पर गिरा मिला।जिसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई है। उसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि प्रकाश राम दुघौरी काम पर गया हुआ था, इस बीच प्रकाश की परिजनों से बातचीत भी नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों व पुलिस टीम द्वारा खोजबीन करने पर 50 मीटर गहरी खाई में बाइक मिली और 100 मीटर खाई में प्रकाश राम का शव बरामद हुआ।
