बदायूं: लापता मासूम का शव मिला, हत्या की आशंका
बिसौली,अमृत विचार। तीन दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई एक मासूम का शव गुरुवार को गांव के बाहर मेंथा प्लांट की राख में मिला है। शरीर पर खरोंच के निशान के चलते गला दबाकर हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है। परिजन किसी से भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने …
बिसौली,अमृत विचार। तीन दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई एक मासूम का शव गुरुवार को गांव के बाहर मेंथा प्लांट की राख में मिला है। शरीर पर खरोंच के निशान के चलते गला दबाकर हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है। परिजन किसी से भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव सिचौली से एक फरवरी को दुर्गेश यादव की तीन वर्षीय बेटी पूजा अपने घर के बाहर खेल रही थी। हर बार पूजा की मां लीला उसे आवाज लगाती तो वह आ जाती थी लेकिन एक फरवरी को पूजा घर नहीं आई। तो परिजनों ने घर के बाहर निकलकर देखा। घर के बाहर गली में कोई भी नहीं था। परिजनों ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी।
थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ग्रामीण और पुलिस के साथ पूजा को आसपास सभी जगत तलाश किया लेकिन सुराग नहीं मिला। पूजा के पिता दुर्गेश यादव की तहरीर पर दो फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस फिर से गांव पहुंची। गांव के बाहर मेंथा प्लांट पर गई। मेंथा की राख के ऊपर पत्थर की पटिया के पास दो चप्पलें पड़ी थीं।
पुलिस को शक हुआ। जब पटिया उठाकर देखा तो मासूम का शव राख में दबा मिला। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मासूम के शव को बाहर निकाला। परिजन रोने लगे। पुलिस ने देखा कि मासूम के गले पर खरोंच थी। कुछ ही समय के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
