बरेली: प्रतिद्वंद्वी पार्टी के पोस्टर पर आप ने की शिकायत
बरेली,अमृत विचार। शहर में कई जगह राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर लगे हैं जो खुले तौर पर प्रशासन की निष्पक्ष कार्यशैली को प्रभावित कर रहे हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर पोस्टर उतरवाने के साथ दोषी के विरुद्ध कारवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष …
बरेली,अमृत विचार। शहर में कई जगह राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर लगे हैं जो खुले तौर पर प्रशासन की निष्पक्ष कार्यशैली को प्रभावित कर रहे हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर पोस्टर उतरवाने के साथ दोषी के विरुद्ध कारवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि सत्ता दल के नेताओं के खिलाफ इससे पूर्व भी कई बार शिकायत की गई हैं लेकिन प्रशासन लगातार उनकी शिकायतों को दरकिनार कर कार्रवाई नहीं कर रहा। शहर के मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर, चुनाव प्रचार में भीड़ जमा कराना सहित आदर्श आचार सहिंता के सभी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
जबकि, शिकायत करने पर उनकी पार्टी के नेताओं को अनेक प्रकार से परेशान किया जा रहा है। इस मामले में पार्टी हाईकमान को लगातार अपडेट किया जा रहा है। जनपद स्तर पर शिकायतों का निस्तारण न होने पर हाईकमान की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
