रुद्रपुर: दो हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी टेंपो चालक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों हुई टेंपो चालक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोस्त ने ही दो हजार रुपये के लिए टेंपो चालक की हत्या कर दी थी। पुलिस कार्यालय में मामले …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों हुई टेंपो चालक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोस्त ने ही दो हजार रुपये के लिए टेंपो चालक की हत्या कर दी थी।

पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि 31 जनवरी को गांव रम्पुरा शेरगढ़ जिला बरेली यूपी, हाल निवासी ट्रांजिट कैंप कल्पना ने पति नेमचंद्र की हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके अनुसार 28 जनवरी को रानू नाम के व्यक्ति ने उसके पति नेमचंद्र की हत्या की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से रिद्धि सिद्धि कंपनी को जाने वाले मार्ग से आरोपित रानू निवासी ग्राम बमनोई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ यूपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर उसका नेमचंद्र से झगड़ा हुआ था। उसने आवेश में आकर लोहे की पाइप उसकी छाती पर मार दी थी। रॉड लगने से नेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस टीम में थाना पंतनगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा, एसआई कुंदन सिंह राठौर, सिपाही पंकज पोखरियाल व चालक योगेंद्र पटवाल शामिल थे।

शव छिपाने की फिराक में था रानू
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार पूछताछ में रानू ने बताया कि नेमचंद्र के टेंपो से बगवाड़ा रुद्रपुर गये थे। बगवाड़ा किच्छा रोड किनारे एक झोपड़ी में कच्ची शराब पी। लोहे की पाइप से वार कर हत्या करने के बाद वह शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए वह उसी टेंपो से सिंग्ला फोर जिंग कंपनी होते हुए नारी फार्मा कंपनी के सामने पहुंचा। कंपनी में ज्यादा आवाजाही के कारण नेमचंद्र के शव को वहीं रोड किनारे फेंक दिया और टेंपो भी वहीं छोड़ दिया। उसके बाद वापस पैदल-पैदल सिंग्ला फोर जिंग कंपनी के सामने से वाले उसी रास्ते से वापस सिडकुल ढाल को चला गया।

संबंधित समाचार