बहराइच: कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बहराइच। शुक्रवार को जिले में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र समेत तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा भी शामिल हैं। जिले में एक फरवरी से नामांकन का सिलसिला जारी है। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन …
बहराइच। शुक्रवार को जिले में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र समेत तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा भी शामिल हैं। जिले में एक फरवरी से नामांकन का सिलसिला जारी है। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा ने सपा से नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि बलहा सुरक्षित विधान सभा सीट से शिव सेना की प्रत्याशी रिंकू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, भाजपा नेता परमानंद गुप्ता, आरटीआई कार्यकर्ता रोशन लाल नाविक समेत अन्य मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी तक छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सभी ने शपथ पत्र के साथ अपने पास मौजूद अन्य जानकारी भी दी है।
नामांकन से पूर्व लिया आशीर्वाद
कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा ने नामांकन से पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का आशीर्वाद लिया। साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा की।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: खराब मौसम ने बिगाड़ी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत, बचाव को डॉक्टर ने बताए उपाय
