उत्तराखंड: राहुल गांधी की सभा में बिना पास नो एंट्री, कई मायूस लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर/ पंतनगर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की प्रचार चरम पर है। शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड दौरे पहुंचे। दोपहर में उनका प्लेन पंतनगर एयरपोर्ट में पहुंचा। जहां पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने …

रुद्रपुर/ पंतनगर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की प्रचार चरम पर है। शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड दौरे पहुंचे। दोपहर में उनका प्लेन पंतनगर एयरपोर्ट में पहुंचा। जहां पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उनका काफिला किच्छा में आयोजित उत्तराखंडी किसान स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुआ।

किच्छा में राहुल गांधी की सभा स्थल के बाहर पास दिखाकर मिली लोगों को इंट्री।

उत्तराखंडी किसान स्वाभिमान संवाद के लिए किच्छा आ रहे राहुल गांधी को देखने के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। पास के साथ दिए जा रहे प्रवेश के कारण कई को मायूस होकर लौटना पड़ा। किच्छा मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल के चलते पास कार्ड जारी किए गए थे। वीवीआईपी, वीआईपी, प्रेस, वॉलिंटियर आदि श्रेणी पर पास जारी किए गए। इसके साथ ही चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया।

सभा स्थल में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।

लोगों को राहुल गांधी के आने का सुबह 10 बजे के बाद दिया गया था। साढ़े 12 बजे तक उनके सभा स्थल पर नहीं पहुंचने पर नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने कांग्रेस नीतियों पर भाषण दिए। किच्छा से तिलक राज बेहद, रुद्रपुर से मीना शर्मा, हल्द्वानी से सुमित हृदेश ने कहा कि किसान के हित के लिए हमेशा कांग्रेस ने प्रयास किए हैं। किसान देश की शान है, पहचान है, उनसे ही देश का नाम है। किसान हैं तो हम हैं तभी खुशहाली है।

संबंधित समाचार