श्रीनगर में सड़क दुर्घटना में एक सैनिक की मौत, एक घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक सैनिक की मौत हो गयी और एक सैनिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों सैनिक श्रीनगर के परिम्पोरा मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गये थे। हादसे में एक सैनिक की मौत …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक सैनिक की मौत हो गयी और एक सैनिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों सैनिक श्रीनगर के परिम्पोरा मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गये थे। हादसे में एक सैनिक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों सैनिक सेना के रोड ओपनिंग पार्टी का हिस्सा थे।
एक यातायात अधिकारी ने बताया कि दोनों सैनिकों को फल मंडी के पास एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में उनमें से एक सैनिक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान संजय कुमार के रूप में की गयी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें-
लद्दाख में कोविड-19 के 150 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार
