केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन का समय घटा
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सप्ताहांत लॉकडाउन का समय 64 से घटाकर 57 घंटे कर दिया गया है जबकि इस दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविड संक्रमण के मामले घटने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन 64 से घटाकर 57 घंटे कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों …
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सप्ताहांत लॉकडाउन का समय 64 से घटाकर 57 घंटे कर दिया गया है जबकि इस दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविड संक्रमण के मामले घटने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन 64 से घटाकर 57 घंटे कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के कस्बों, घाटी में सुबह से तैनात पुलिस ने लोगों पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी।
इस दौरान श्रीनगर में सड़कें सुनसान दिखी, क्योंकि लॉकडाउन के कारण कुछ वाहन ही नजर आए। केन्द्र शासित प्रदेश में सोमवार सुबह तक लॉकजाउन जारी रहेगा। यहां पिछले महीने कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन लगाया था और यह चौथा सप्ताह का लॉकडाउन है।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आयी है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1429 नए मामले सामने आए थे, जो तीन हफ्तों में प्राप्त मामलों से कम थे और इस महामारी से तीन से अधिक मरीजों की मृत्यु हुई है।
ये भी पढ़ें-
