बहराइच: संदिग्ध अवस्था में मिला पिता-पुत्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। बशीरगंज लालकोठी मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र की मौत के मामले में डीआईजी ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है। वहीं मृतक पिता-पुत्र का विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज लाल कोठी निवासी 35 साल के पंकज कुमार, …
बहराइच। बशीरगंज लालकोठी मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र की मौत के मामले में डीआईजी ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है। वहीं मृतक पिता-पुत्र का विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज लाल कोठी निवासी 35 साल के पंकज कुमार, बेटे महादेव सिंह अपने 7 साल के बेटे अंश सिंह और पत्नी के साथ रात में सो रहे थे। शनिवार सुबह पत्नी पूजा सिंह ने पति और पुत्र को जगाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।
पत्नी पूजा की सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पिता-पुत्र की मौत का पता अभी तक नहीं चल सका है, जबकि एक सप्ताह का समय बीत चुका है। शनिवार सुबह देवीपाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के साथ मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे मे जांच करते हुए पुलिस को मामले पर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया पंकज सिंह और बेटे अंश के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में सही खुलासा करने के लिए विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। इस दौरान सीओ सिटी विनय द्विवेदी, कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :बरेली: चुनाव प्रशिक्षण में आइए, भीड़ लगाइए, और बूस्टर किट ले जाइए… कोरोना नहीं आएगा पास
