पीलीभीत: एसएसटी टीम ने कार में पकड़ी चार लाख की चांदी, ट्रेजरी में जमा कराई
पीलीभीत,अमृत विचार। बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही एसएसटी टीम ने कार से करीब चार लाख कीमत की चांदी बरामद की। कार में अमरिया का व्यापारी सवार था। कोई अभिलेख न दिखा पाने पर चांदी को ट्रेजरी में जमा किया है। अब व्यापारी को हिसाब देना होगा। विधानसभा चुनाव को लेकर …
पीलीभीत,अमृत विचार। बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही एसएसटी टीम ने कार से करीब चार लाख कीमत की चांदी बरामद की। कार में अमरिया का व्यापारी सवार था। कोई अभिलेख न दिखा पाने पर चांदी को ट्रेजरी में जमा किया है। अब व्यापारी को हिसाब देना होगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसटी टीम गठित की गई हैं। यह टीमें जनपद की सीमाओं पर चेकिंग में लगाई गई है। बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र , दरोगा दिगम्बर सिंह, कॉन्स्टेबल शुभम कुमार, मोहसिन खान, दीक्षा चेकिंग में थे। इस दौरान एक कार को रोका। उसमें अमरिया का एक व्यापारी सवार था।
चेक करने पर कार से 10 किलो 902 ग्राम चांदी बरामद हुई। जिसकी कीमत तीन लाख 93 हज़ार सत्रह रुपये थी। काफी देर तक टीम छानबीन करती रही। मगर, व्यापारी कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद बरामद चांदी को ट्रेजरी में रखवा दिया गया है। अब व्यापारी को इसके साक्ष्य देने होंगे।
बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी पर एसएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार से चांदी बरामद हुई, जिसे ट्रेजरी में रखवा दिया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। — डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
ये भी पढ़ें-
