फेसबुक को झटका, 10 लाख यूजर्स घटे, कारणों पर एक नजर
नई दिल्ली। फेसबुक के लॉन्च होने के बाद इसके यूजर्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन हाल ही में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को बड़ा झटका लगा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब फेसबुक के 10 लाख प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स घट गए हैं। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने घोषणा की है …
नई दिल्ली। फेसबुक के लॉन्च होने के बाद इसके यूजर्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन हाल ही में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को बड़ा झटका लगा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब फेसबुक के 10 लाख प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स घट गए हैं। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने घोषणा की है कि यूजर्स की संख्या कम होने से उसके मुनाफे पर असर पड़ा है। इसका कंपनी को मिलने वाले विज्ञापन पर भी सीधे तौर पर प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि पिछले साल कई विवादों में घिरने के बाद अक्टूबर में फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर मेटा कर दिया था, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।

प्रतिदिन यूजर्स की संख्या 10 लाख कम हुई
नॉर्थ अमेरिका से फेसबुक को विज्ञापन के जरिये सबसे ज्यादा कमाई होती है। फेसबुक के ग्लोबल प्रतिदिन यूजर्स की संख्या घटने से कंपनी को अपने बिजनेस में घाटा हो रहा है। फेसबुक के प्रतिदिन यूजर्स जहां जुलाई-सितंबर तिमाही में 1.930 अरब थे। वहीं अक्टूबर-दिसंबर में यह घटकर 1.929 अरब हो गए, यानी इनमें 10 लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। लेकिन यह चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि 18 सालों में पहली बार फेसबुक के यूजर्स घटे हैं। ऐसा लगता है कि अब लोगों की फेसबुक में दिलचस्पी कम हो रही है। हालांकि कंपनी ने इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या नहीं बताई है।

टिकी ऐप से कड़ी चुनौती
फेसबुक को सबसे ज्यादा चुनौती शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकी ऐप (tiki app) दे रहा है। एक तरफ टिकटॉक के यूजर्स बढ़ रहे हैं तो फेसबुक के घट रहे हैं। इसके अलावा फेसबुक को यूट्यूब से भी चुनौती मिल रही है। बड़ी संख्या में यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इससे आने वाली तिमाही में फेसबुक का राजस्व बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। पिछले साल की चौथी तिमाही में फेसबुक के 2.91 अरब मंथली एक्टिव यूजर थे और उससे पिछले तिमाही की तुलना में इस संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मेटा के मुताबिक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के लिए यूजर नहीं बढ़े हैं। फेसबुक कोरोना के दौरान फर्जी तस्वीरों को लेकर काफी विवादों में रही थी।

इनकम पर भी पड़ रहा असर
घटते यूजर्स की वजह से मैनेजमेंट को अनुमान है कि कंपनी के प्रॉफिट में इससे 10.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 77,106 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को फेसबुक की मार्केट वैल्यू 200 अरब डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। फेसबुक मैनेजमेंट का कहना है कि उसे यह नुकसान ऐप्पल की वजह से उठाना पड़ रहा है।
