उत्तराखंड: भारी बर्फबारी में रोडवेज की बसें फंसी, कई हुईं रद
हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फबारी की वजह से बंद पहाड़ी क्षेत्रों के रास्ते शनिवार को भी नहीं खुले। इस कारण रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पाया। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल जाने वालों की भारी भीड़ लगी रही लेकिन रास्ते बंद होने के कारण बस संचालित नहीं हो पाई। इधर, यात्री दिनभर परेशान रहे। रोडवेज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फबारी की वजह से बंद पहाड़ी क्षेत्रों के रास्ते शनिवार को भी नहीं खुले। इस कारण रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पाया। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल जाने वालों की भारी भीड़ लगी रही लेकिन रास्ते बंद होने के कारण बस संचालित नहीं हो पाई। इधर, यात्री दिनभर परेशान रहे।
रोडवेज हल्द्वानी के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़, नैनीताल, बबियाड, गंगोलीहाट, जौरासी की आठ बसें रद की गईं हैं। जबकि नैनीताल समेत अन्य स्थानों पर छह बसें फंसीं रहीं।
इधर, काठगोदाम डिपो के स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि नैनीताल, धरमघर, कौसानी, देवाल, बांसबगड़ रूट की 12 बसों को रद किया गया। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक नैनीताल के लिए यात्रियों का दबाव देखते हुए प्रशासन से सूचना मांगी थी लेकिन रूट साफ न होने की वजह से अनुमति न मिलने के चलते बसें रद की गईं।
