UP Election 2022: गोंडा में BJP के सभी उम्मीदवारों ने किया नामांकन
गोंडा। जिले में शनिवार को बीजेपी के सातों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इनमें गोंडा सदर से कैसरगंज बीजेपी सांसद के बेटे प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, कटरा बाजार से बावन सिंह, कर्नलगंज से अजय सिंह, मनकापुर से प्रदेश सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री और गौरा …
गोंडा। जिले में शनिवार को बीजेपी के सातों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इनमें गोंडा सदर से कैसरगंज बीजेपी सांसद के बेटे प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, कटरा बाजार से बावन सिंह, कर्नलगंज से अजय सिंह, मनकापुर से प्रदेश सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री और गौरा से प्रभात वर्मा ने नामांकन किया।
नामांकन के बाद सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कराए गए विकास कार्य और अन्य उपलब्धियां गिनाकर जनता के बीच जनसंपर्क करने और अपनी जीत का दावा किया।
पढ़ें- UP Election 2022: आज जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, अमित शाह, सीएम योगी और कई पदाधिकारी होंगे मौजूद
