बरेली: झुमका तिराहे पर पुलिस ने पकड़ा 4.5 किलो सोना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झुमका तिराहे पर चेकिंग के दौरान सीबीगंज पुलिस ने एक कार से 4.5 किलो सोना पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक यह सोना दिल्ली से बरेली लाया जा रहा था। सोने की डिलीवरी शहर के आलमगिरी गंज में होनी थी। यह सोना बरेली के एक ज्वैलर का बताया जा रहा है। सोने की …

बरेली, अमृत विचार। झुमका तिराहे पर चेकिंग के दौरान सीबीगंज पुलिस ने एक कार से 4.5 किलो सोना पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक यह सोना दिल्ली से बरेली लाया जा रहा था। सोने की डिलीवरी शहर के आलमगिरी गंज में होनी थी। यह सोना बरेली के एक ज्वैलर का बताया जा रहा है। सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

इस दौरान एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और इनकम टैक्स की टीम को बुलाया गया है। गाड़ी में पश्चिम बंगाल के तीन लोग मौजूद मिले हैं। जीएसटी विभाग मामले की जांच कर रहा है। जीएसटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

इसे भी पढ़ें-

बरेली: घर न खाली करने पर मकान मालिक ने की अश्लील हरकत

 

 

संबंधित समाचार