लखनऊ: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले दरोगा के खिलाफ जांच का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दबंगई दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने व विरोध करने पर पिस्तौल तानने वाले दागी दरोगा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह और एसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जानकारी हो …

लखनऊ। दबंगई दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने व विरोध करने पर पिस्तौल तानने वाले दागी दरोगा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच के आदेश दिये हैं।
उन्होंने एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह और एसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

जानकारी हो कि चिनहट के गौरव विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला ने एक दरोगा के खिलाफ शनिवार को छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पुलिस कमिश्नर को ट्वीट करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

महिला ने बताया कि शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले एक ट्रैफिक विभाग के दरोगा एकाएक घर में घुस आये और छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दरोगा ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसपर पिस्तौल तान दी।

यह भी पढ़ें: 1995 में पहली और आखिरी बार लखनऊ आयी थीं लता दीदी, इस अवार्ड से किया गया था सम्मानित…

संबंधित समाचार