UP Election 2022: भाजपा ने काटा इन नेताओं का टिकट, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रविवार रात 14 जिलों के 45 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें पांचवें, छठे व सातवें चरण के विधानसभा क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कल नौ विधायकों का टिकट काटा है। इस तरह भाजपा अब तक कुल 370 …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रविवार रात 14 जिलों के 45 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें पांचवें, छठे व सातवें चरण के विधानसभा क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। भाजपा ने कल नौ विधायकों का टिकट काटा है। इस तरह भाजपा अब तक कुल 370 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि गठबंधन में शामिल अपना दल एस के 13 और निषाद पार्टी के सात उम्मीद घोषित हो चुके हैं।
पार्टी के प्रदेश उपाध्याक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से प्रत्याशी बनाया है, इनकी मंत्री पत्नी स्वाती सिंह का लखनऊ के सरोजनीनगर से टिकट काटने के बाद भाजपा ने दयाशंकर को मैदान में उतारा है।
पार्टी ने मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का क्षेत्र बदला है। शुक्ल अब बलिया के बैरिया से चुनाव लड़ेंगे। वहां के विधायक फायर ब्रांड नेता सुरेन्द्र सिंह का टिकट काटा गया है। भाजपा के 45 प्रत्याशियों की सूची में सात महिलाए भी हैं।
पत्नियों की जगह पतियों को मिला टिकट
अमेठी से भाजपा ने संजय सिंह को उनकी पहली पत्नी व विधायक गरिमा सिंह के स्थान पर मैदान में उतारा है। संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी कांग्रेस के बाद भाजपा से विधायक बनी थीं। वह राम प्रकाश गुप्ता सरकार में मंत्री भी थीं। विधायक गरिमा सिंह के बदले उनके पति संजय सिंह को अमेठी से मैदान में उतारा गया है। गंभीर आरोपों में मुकदमा झेल रहे विधायक संजय प्रताप जायसवाल के बदले उनकी पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल पर भरोसा जताया है।
उधर लखनऊ में पति-पत्नी के बीच खींचतान में सरोजनीनगर से किनारे की गईं मंत्री स्वाती सिंह के पति दयाशंकर सिंह को पार्टी ने बलिया नगर से टिकट थमा दिया है। दयांशकर सिह अपनी पत्नी, योगी आदित्यनाथ सरकार की मंत्री स्वाती सिंह से प्रतिस्पर्धा में लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे।
स्वाती का टिकट काटकर जब भाजपा ने पूर्व पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह को वहां प्रत्याशी बना दिया तो दयाशंकर ने बलिया नगर सीट पर दावेदारी कर दी थी। बलिया नगर इस सीट से विधायक व योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को अब बैरिया से उम्मीदवार बनाया गया है।
बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। विवादित बयान देते रहे विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का टिकट काटकर आनंद स्वरूप को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।
मंत्रियों पर फिर भरोसा
भाजपा ने रविवार जो सूची जारी की इनमें पांच मंत्रियों के क्षेत्र थे। पार्टी ने इन सभी पर फिर से भरोसा जताया गया है। बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल की सीट बदल दी गई है। उनकी सीट से पार्टी दयाशंकर सिंह को उतारा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंत्रियों के क्षेत्र में में ना तो कोई बदलाव किया गया और ना ही किसी का टिकट काटा गया।
वाराणसी के शिवपुर से अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से रवीन्द्र जायसवाल तथा वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के अंतिम विस्तार में मंत्री बनीं गाजीपुर से विधायक संगीता बलवंत बिंद को प्रत्याशी बरकरार रखा गया है।
कोरांव से राजमणि ने फिर पाया कट चुका टिकट : भाजपा ने 28 जनवरी को प्रत्याशियों की जो सूची जारी की थी, उसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल का टिकट काटकर आरती कोल को प्रत्याशी बनाया था। मगर, अब नई सूची में इस सीट पर फिर प्रत्याशी बदलकर विधायक राजमणि को ही दोबारा मैदान में उतारा है।
दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी दांव
कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए तो कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद मनीष जायसवाल भाजपा में आ गए थे। उन पर भी भाजपा ने भरोसा जताते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने से खाली हुई पडरौना सीट से प्रत्याशी बनाया है। बसपा से आईं विधायक बंदना सिंह को सगड़ी से ही उम्मीदवार बनाया गया है।
आजमगढ़ में फंसा पेंच निकाला
भाजपा छोड़ सपा में गए मंत्री दारा सिंह चौहान की खाली सीट पर रामविलास चौहान को मौका मिला है। विधायक अरुणकांत का मामला सपा की रणनीति में फंस गया। सपा ने उनके पिता रमाकांत यादव को प्रत्याशी बना दिया, जिसके चलते भाजपा ने फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर को मैदान में उतारा है।
इन विधायकों के कटे टिकट
- अमेठी: गरिमा सिंह
- सुलतानपुर: सूर्यभान सिंह
- लम्भुआ: देवमणि द्विवेदी
- आलापुर: अनीता कमल
- रुधौली: संजय जायसवाल
- सलेमपुर: कालीचरण प्रसाद
- फूलपुर पवई: अरुणकांत यादव
- मधुबन: दारा सिंह चौहान
- बैरिया: सुरेंद्रनाथ सिंह
इन मंत्रियों पर फिर भरोसा
- शिवपुर: अनिल राजभर
- वाराणसी उत्तर: रवींद्र जायसवाल
- वाराणसी दक्षिण: नीलकंठ तिवारी
- बैरिया: आनंद स्वरूप शुक्ला
- गाजीपुर: संगीता बलवंत बिंद
भाजपा के 45 प्रत्याशियों की सूची
- अमेठी: संजय सिंह
- इसौली: ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी
- सुलतानपुर: विनोद सिंह
- लम्भुआ: सीताराम वर्मा
- रानीगंज: धीरज ओझा
- इलाहाबाद उत्तर: हर्ष बाजपेयी
- कोरांव (सुरक्षित): राजमणि कोल
- बाराबंकी: डॉ. राजकुमारी मौर्य
- टांडा: कपिलदेव वर्मा
- आलापुर (सुरक्षित): त्रिवेणी राम
- अकबरपुर: धर्मराज निषाद
- रुधौली: संगीता प्रताप जायसवाल
- सिसवा : प्रेम सागर पटेल
- महाराजगंज (सुरक्षित): जयमंगल कनौजिया
- गोरखपुर ग्रामीण : विपिन सिंह
- पडरौना: मनीष जायसवाल
- रामकोला (सुरक्षित): विनय गोंड
- भाटपार रानी: सभा कुंवर कुशवाह
- सलेमपुर (सुरक्षित): विजय लक्ष्मी गौतम
- सगड़ी: वंदना सिंह
- फूलपुर पवई: रामसूरत राजभर
- मधुबन: रामविलास चौहान
- घोसी: विजय राजभर
- मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित): श्रीराम सोनकर
- बलिया नगर: दयाशंकर सिंह
- बैरिया: आनंद स्वरूप शुक्ला
- मल्हनी: केपी सिंह
- मुंगरा बादशाहपुर: अजय दुबे
- जखनियां (सुरक्षित): रामराज वनवासी (मुसहर)
- गाजीपुर: संगीता बलवंत बिंद
- जंगीपुर: रामनरेश कुशवाहा
- मुहम्मदाबाद: अलका राय
- सकलडीहा: सूर्यमुनि तिवारी
- सैयदराजा: सुशील सिंह
- पिंडरा: डॉ. अवधेश सिंह
- अजगरा (सुरक्षित): त्रिभुवन राम
- शिवपुर: अनिल राजभर
- वाराणसी उत्तर: रवींद्र जायसवाल
- वाराणसी दक्षिण: नीलकंठ तिवारी
- वाराणसी कैंट: सौरभ श्रीवास्तव
- भदोही: रवींद्र त्रिपाठी
- औराई (सुरक्षित): दीनानाथ भास्कर
- मीरजापुर: रत्नाकर मिश्रा
- चुनार: अनुराग सिंह
- मडि़हान: रमाशंकर पटेल
