UP Election 2022: पीएम मोदी का बिजनौर दौरा रद्द, जनसभा को वर्चुअली करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया है। अब प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से रैली से जुड़ेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंधों के बाद यह प्रधानमंत्री …

बिजनौर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया है। अब प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से रैली से जुड़ेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंधों के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली भौतिक रैली थी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए 1500 मीटर की विजिबिलिटी चाहिए। जबकि 800 मीटर ही विजिबिलिटी है। जिसकी वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं और लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर लगातार हमलावर हैं जबकि दूसरी ओर भाजपा सरकार पर भी विपक्ष की ओर से पलटवार किया जा रहा है।

यूपी में सात चरणों में होने हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होना है और 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान होगा। इन सभी का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार