अयोध्या: 16 फरवरी को आनी थी बारात, घर में लगी आग से मां की मौत, बेटी समेत तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग ने सब कुछ जला कर राख कर दिया। घर में बेटी की शादी की खुशी आने से पहले मातम छा गया। आग की भेंट चढ़कर मां की मौत हो गई तो शादी का जोड़ा पहनने से पहले …

सोहावल/अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग ने सब कुछ जला कर राख कर दिया। घर में बेटी की शादी की खुशी आने से पहले मातम छा गया। आग की भेंट चढ़कर मां की मौत हो गई तो शादी का जोड़ा पहनने से पहले ही लड़की, भाई और भतीजा गंभीर रूप से झुलस गए। शादी के सामान सहित सारी गृहस्थी नकदी राख हो गई। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

हाजीपुर में हुए अग्निकांड ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया। जहां देखते ही देखते एक क्षत्रिय परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गयी और मां की जलने से मौत हो गई। बताते है गांव निवासी स्व. सभाजीत सिंह की पुत्री रोमी की शादी 16 फरवरी को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। तिलक का आयोजन 10 फरवरी को सम्पन्न कराने के लिए दिल्ली से परिवारीजन गांव आ गए थे।

रविवार रात लोग निमंत्रण से लौटे और सो गए। घर मे लाइट न होने से सरसों तेल का दीपक जला कर रखा गया था। शायद आग भी इसी दीपक से घर में लगी थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते सारी गृहस्थी शादी का सामान लाखों की नगदी सब जल कर राख हो गयी। इसकी चपेट में आकर रोमी की मां इंगलेश (58) की मौत हो गई। बचाव में दौड़ी लड़की के साथ भाई राज प्रताप सिंह (38) व भतीजा ऋषभ (8) झुलस गए। गंभीर हालत में तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

गांव के लोग गमगीन हैं। लोगों की जुबान पर एक ही बात है। आखिर आग लगी तो कैसे? गांव के सन्नाटे को भंग करने के लिये सगे संबंधियों के साथ सहानुभूति प्रकट करने आने वालों का गांव में तांता लगा हुआ। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। घटना में एक महिला की मौत हुई है जिसका शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। झुलसे तीनों लोगों लखनऊ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा- भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं अधिकारी…

संबंधित समाचार