यूपी चुनाव: पीएम मोदी की 11 फरवरी को सहारनपुर में होगी जनसभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिये जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की जिला इकाई की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक श्री मोदी सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर रिमाउंट टीपू के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है …

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिये जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की जिला इकाई की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक श्री मोदी सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर रिमाउंट टीपू के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि सहारनपुर जिले में चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिये 12 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इस चुनाव में हालांकि, भाजपा, सहारनपुर जिले की सभी सातों सीटों पर मुख्य मुकाबले में है, लेकिन सपा रालोद गठबंधन से पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है।

पिछले चुनाव में भाजपा ने जिले की चार सीटों देवबंद, गंगोह, रामपुर मनिहारान और नकुड़ पर जीत दर्ज की थी। लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा ने सहारनपुर की सीट गंवा दी थी। लेकिन उपचुनाव में कैराना सीट पर जीत हासिल कर ली।

यह भी पड़ें:-कानों में हेडफोन लगाये युवक ट्रेन की चपेट में आया, घायल अवस्था में सीएचसी में कराया गया भर्ती

संबंधित समाचार