उन्नाव में शॉर्ट सर्किट से लगी लोडर में आग, मचा हड़कंप
उन्नाव। हरदोई उन्नाव रोड पर सोमवार को टेंट का सामान लेकर जा रहे लोडर में आग लग गई। आग लगते ही हडकंप मच गया। किसी तरह से चालक ने स्टेरिंग छोड कर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आस पास मौजूद लोगो ने किसी तरह से आग को बुझाया। तब तक लगभग 90 प्रतिशत लोडर …
उन्नाव। हरदोई उन्नाव रोड पर सोमवार को टेंट का सामान लेकर जा रहे लोडर में आग लग गई। आग लगते ही हडकंप मच गया। किसी तरह से चालक ने स्टेरिंग छोड कर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
आस पास मौजूद लोगो ने किसी तरह से आग को बुझाया। तब तक लगभग 90 प्रतिशत लोडर जल कर राख हो गया। घटना के वक्त चालक महेश लोडर में टेंट का सामान लादकर बांगरमऊ जा रहा था। अभी वह रास्ते में पड़ने वाले सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित विद्युत उप केंद्र के समीप पहुंचा ही था। इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट से लोडर में आग लग गई।
खिडकी खोल बाहर निकल चालक ने अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर पानी डालकर आग को बुझाया। तब तक लोडर लगभग 90 प्रतिशत जल चुका था।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा से बदसलूकी करने वाला छात्र निलंबित
