बाजपुर: शादी का झांसा दे दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय महिला ने शादी का झांसा देकर सालभर तक शारीरिक संबंध बनाने व गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ग्राम रजपुरा स्वार थाना अजीमनगर रामपुर (उप्र) निवासी टिंकू पुत्र राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के क्रम में मामला दर्ज कर लिया है। …

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय महिला ने शादी का झांसा देकर सालभर तक शारीरिक संबंध बनाने व गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ग्राम रजपुरा स्वार थाना अजीमनगर रामपुर (उप्र) निवासी टिंकू पुत्र राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के क्रम में मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के अनुसार ग्राम रजपुरा स्वार थाना अजीमनगर रामपुर (उप्र) निवासी टिंकू पुत्र राम सिंह का उसके घर में आना-जाना था जिसके चलते आरोपित की परिवार में अच्छी जान-पहचान हो गई। टिंकू ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने बच्चों का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया।

इस पर टिंकू ने उसके साथ ही बच्चों की भी अच्छे से देखभाल का भरोसा दिलाते हुए उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर वह करीब एक वर्ष तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने आरोपित से शादी करने के लिए कहा तो वह गालीगलौज व मारपीट पर उतर आया।

आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने या फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने 19 अक्टूबर 2021 को थाना बाजपुर में शिकायत की थी। यहां सुनवाई न होने पर उसने 25 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर को लिखित शिकायत प्रेषित की, लेकिन यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार