बरेली: कॉलेज जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी जा रहे इंटर कॉलेज के शिक्षक की हादसे में मौत हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे कॉलेज के ही दूसरे कर्मचारी ने शिक्षक की शिनाख्त कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना से परिवार में …
बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी जा रहे इंटर कॉलेज के शिक्षक की हादसे में मौत हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे कॉलेज के ही दूसरे कर्मचारी ने शिक्षक की शिनाख्त कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर स्थित कल्लू मार्केट के रहने वाले नरेश चंद्र सागर (48) मूलरूप से बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान में रहते थे। वह अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी में स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में कला विषय के अध्यापक के पद पर पिछले करीब 11 सालों से कार्यरत थे। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकले थे।
बरेली-बदायूं मार्ग से जब वह गैनी मार्ग की ओर मुड़े तो कुछ ही दूर बाद किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसी दौरान वहां से होकर गुजर रहे कॉलेज के ही कर्मचारी ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी और शव देखकर नरेश चंद्र सागर के रूप में शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी।
घटनास्थल पर शिक्षक की पत्नी बीना थापा परिजनों के साथ पहुंच गईं। हादसे का पता लगते ही कॉलेज के अन्य अध्यापक व कर्मचारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। नरेश चंद्र सागर के परिवार में उनकी पत्नी बीना थापा, बेटा नवयांश सागर (8) व बेटी साइनी (1) हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: तो क्या गर्मियों में नसीब होंगे स्कूली बच्चों को स्वेटर व जूते-मोजे
