सीतापुर: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरगांव/सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुदरासन में मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव जामुन के पेंड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम मुदरासन निवासी 35 वर्षीय हंसराज पुत्र जवाहर …

हरगांव/सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुदरासन में मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव जामुन के पेंड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम मुदरासन निवासी 35 वर्षीय हंसराज पुत्र जवाहर सोमवार शाम घर से निकला था।

रात में घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने सुबह से गांव व आसपास तलाश शुरू की। गांव के पश्चिम सुबह शौच करने गये। लोगों ने एक युवक का शव जामुन के पेंड़ में लटका देख मृतक के घर सूचना दी। सूचना पर सुबह परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेंड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से परेशान रहता था। जिसका इलाज लखनऊ से चलता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां स्पष्ट होंगी और उसी के आधार पर विधिक कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए 21 अभियुक्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज