हल्द्वानी: देवर की सगाई में न ले जाने पर महिला ने लगायी फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवर की सगाई में न ले जाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात पति घर लौटा तो पत्नी की लाश फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवर की सगाई में न ले जाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात पति घर लौटा तो पत्नी की लाश फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बद्रीपुरा काठगोदाम निवासी राकेश कुमार कनौजिया पेशे से ड्राई क्लीनर है। घर में पत्नी रचना (30) व दो बच्चे हर्ष (10) और वैष्णवी (5) हैं। यहां घर से कुछ दूरी पर ही राकेश के भाई का भी घर है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व राकेश के भाई पवन कनौजिया की शादी तय हुई थी और बीते सोमवार को काठगोदाम में ही एक बैंक्वेट हॉल में पवन का सगाई समारोह था।

शाम राकेश अपने दोनों बच्चों को लेकर सगाई में चला गया। रचना भी सगाई समारोह में जाना चाहती थी, लेकिन वह नहीं गई और पति से यह कह दिया कि उसे सर्दी-जुकाम है। इसके बाद राकेश दोनों बच्चों को लेकर समारोह में चला गया। देर रात जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था और कई आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा।

अंदर का नजारा देख कर राकेश के होश फाख्ता हो गए। कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रचना की लाश लटक रही थी। रचना ने अपनी ही साड़ी को फांसी का फंदा बना लिया था। आनन-फानन में राकेश ने दरवाजा तोड़ा और रचना को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव राकेश के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बारे में राकेश ने पुलिस को सटीक जानकारी नहीं दे सका। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार