बरेली में 3.7 करोड़ बार हुआ सूर्य नमस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। क्रीड़ा भारती बरेली, संघ विस्तार परिवार, पंतजलि योग पीठ व समस्त सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिले में चल रहे पांच करोड़ बार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 3,79,45,935 बार सूर्य नमस्कार किया गया। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डा. शिव राम शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम …

बरेली,अमृत विचार। क्रीड़ा भारती बरेली, संघ विस्तार परिवार, पंतजलि योग पीठ व समस्त सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिले में चल रहे पांच करोड़ बार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 3,79,45,935 बार सूर्य नमस्कार किया गया। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डा. शिव राम शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 7 फरवरी से 14 फरवरी तक सूर्य नमस्कार कराने के लिए विभिन्न स्कूल, कोचिंग संस्थानों, तमाम योग संस्थानों समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया गया।

मंगलवार को पांच करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 3,79,45,935 बार सूर्य नमस्कार किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, क्रीड़ा भारती के विभाग प्रचारक रामपाल, जिलामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रितु अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से ओमवीर, शारीरिक प्रमुख विशेष हरीश, सूर्यप्रकाश, गीता शर्मा, गीता अरोरा, जिला योग प्रमुख विजय गुप्ता, विवेक, वरूण गुप्ता, शाभम्वी, पद्मजा सिंह, योगिता शर्मा, रानू परमार्थी, मनीष गौतम, पूजा, आरके वाजपेई, ताकेश्वर, आशीष मिश्रा, हेमेंद्र कुमार, आशुतोष यादव समेत अन्य योगाचार्यों ने हिस्सा लिया।

संबंधित समाचार