काशीपुर में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर घर में चल रही नकली दवा की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फैक्ट्री में लगी मशीनें और …

काशीपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर घर में चल रही नकली दवा की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फैक्ट्री में लगी मशीनें और करीब दो करोड़ रुपये की दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मंगलवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कुंडा थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नैनी फैक्ट्री के पीछे बाबरखेड़ा शाहगंज में एक घर में कुछ अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जहां से समय-समय पर छोटे लोडिंग वाहनों में संभवत अवैध शराब एक घर से बनाकर सप्लाई होने साथ ही एक संदिग्ध घर में नकली दवाइयों की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाबरखेड़ा शाहगंज में संदिग्ध घर में दबिश दी। वहां पर 10 लोग मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विपिन कुमार निवासी मोहम्मदपुर जट थाना मंगलौर जिला हरिद्वार हाल निवासी ग्राम सुलतानगढ़ थाना कुंडा, सहदेव गुप्ता व देवराज गुप्ता निवासी ग्राम भोजीपुरा थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी, रविंद्र कुमार निवासी ग्राम पहाड़पुर बरेली, प्रदीप सिंह निवासी बनियानी पूर्वा थाना देहात जिला हरदोई, वासुदेव निवासी पीपलसाना चौधरी थाना भोजीपुरा बरेली, जगमोहन वर्मा निवासी हरियावाला थाना कुंडा, सचिन कुमार निवासी ग्राम मालधन रामनगर, उदित कुमार ग्राम कोटला नगला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद और पाकेश निवासी कुदईयों वाला थाना कुंडा बताया।

घटनास्थल से फैक्ट्री में लगी बड़ी-बड़ी करोड़ों की मशीनें और करीब दो करोड़ रुपये की दवाइयां बरामद हुईं। पूछताछ में विपिन कुमार ने बताया कि उसने यह फैक्ट्री लगाई है। साथ ही यह भी बताया कि वह पूर्व में भी कोतवाली रुड़की से नकली फैक्ट्री चलाने पर जेल गया था। काशीपुर में उसने यह फैक्ट्री करीब एक महीने पहले ही लगाई है। इसके बाद पुलिस टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल व ऊधमसिंह नगर मीनाक्षी बिष्ट व सुधीर कुमार को मौके पर बुलवाया और बरामद दवाइयों को दोनों वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों के सुपुर्द किया। मशीनें भारी होने के कारण उन्हें इसी मकान में रखकर मकान को सील कर दिया गया।

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी 274, 275, 276, 468 आईपीसी तथा कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम में सीओ वीर सिंह, कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, सूर्या चौकी प्रभारी एसआई पूरण सिंह तोमर, मंडी चौकी प्रभारी एसआई मनोहर चंद्र, शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी अमित शर्मा, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, सुमित कुमार, मनोज बोरा, नीरज नेगी, जितेंद्र चौहान, नरेश चौहान, विनोद कंबोज, शामिल रहे।

संबंधित समाचार