ओपी राजभर का अजीबोगरीब बयान, कहा- सत्ता में आए तो बाइक पर बैठे तीन लोगों का नहीं कटेगा चालान
वाराणसी। यूपी चुनाव नजदीक आते ही बेमेल वादों की अब झड़ी सी लगने लगी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने जनता से एक अजीब वादा किया है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वो बाइक पर तीन लोग …
वाराणसी। यूपी चुनाव नजदीक आते ही बेमेल वादों की अब झड़ी सी लगने लगी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने जनता से एक अजीब वादा किया है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वो बाइक पर तीन लोग बैठने पर लगने वाले चालान पर रोक लगा देंगे।
जीप वालों का क्यों नहीं होता चालान: राजभर
उन्होंने कहा कि जब जीप में जब जीत में नौ लोगों के बैठने की जगह होती है तो उसमें 22 लोगों को बैठा लिया जाता है, तब भी उन लोगों का चालान नहीं किया जाता। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक और बेमेल बात जोड़ी।
उन्होंने कहा कि जब ट्रेन में 70 लोगों के बैठने की जगह होती है तो उसमें 300 लोग बैठते हैं तब रेलवे के ऊपर कोई चालान नहीं किया जाता है। ऐसे में अगर कभी बाइक में तीन लोग बैठे हों तो उनका तुरंत चालान कर दिया जाता है। ओपी राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के साथ ही ज्यादती क्यों की जाती है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
