बहराइच में आठ दिन में कुल 90 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की सात विधान सभा सीट से कुल 90 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कैसरगंज विधान सभा से सर्वाधिक 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि अभी कई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं। बहराइच जिले में सात विधान सीट हैं। जिन पर 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान …

बहराइच। जिले की सात विधान सभा सीट से कुल 90 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कैसरगंज विधान सभा से सर्वाधिक 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि अभी कई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।

बहराइच जिले में सात विधान सीट हैं। जिन पर 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए एक फरवरी से नामांकन दाखिल होने का कार्य कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ। अंतिम दिन मंगलवार को बलहा विधान सभा से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी किरन भारती और महसी से बसपा उम्मीदवार समेत 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि आठ दिन में विभिन्न पार्टियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के साथ कुल 90 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। यह सभी प्रत्याशी सात विधान सभा सीट में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

अभी हो सकता है नाम वापसी

विधान सभा चुनाव के लिए 90 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि इनमें कई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जिससे प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है।

विधानसभा वार प्रत्याशियों की संख्या

  • 282 -बलहा विधानसभा क्षेत्र से 11
  • 283-नानपारा विधानसभा क्षेत्र से 14
  • 284- मटेरा विधानसभा क्षेत्र से 13
  • 285- महसी विधानसभा क्षेत्र से 09
  • 286- बहराइच विधानसभा क्षेत्र से 14
  • 287- पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से 12
  • 288 कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से 17

यह भी पढ़े – अयोध्या: भूमि विवाद में शख्स की हथौड़ा मारकर की गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका