रुद्रपुर: बजाज ऑटो कंपनी से चोरी हुए बैरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बजाज ऑटो कंपनी से 27 बैरिंग चोरी हो गये। चोरी की जानकारी बैरिंग की गिनती करने पर हुई। मामलें में कंपनी में मैनपावर सर्विस कंपनी के प्रबंधक ने तहरीर देकर एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है। नगला रेंवजा थाना बैदपुरा, …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बजाज ऑटो कंपनी से 27 बैरिंग चोरी हो गये। चोरी की जानकारी बैरिंग की गिनती करने पर हुई। मामलें में कंपनी में मैनपावर सर्विस कंपनी के प्रबंधक ने तहरीर देकर एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है।

नगला रेंवजा थाना बैदपुरा, इटावा, यूपी निवासी दुर्वेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उनकी कंपनी ट्रेन प्लेस प्रा. लि. सिडकुल में बजाज ऑटो लिमिटेड में मैनपावर का कार्य करती है। जिसमें वह मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को रात्रि ड्यूटी में कंपनी में बैरिंग मॉडल नंबर एचसीएच6204 की गिनती करने पर 27 कम पाये गये। जिसकी पूछताछ करने पर उन्हें अमित नाम के एक युवक पर चोरी का शक है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामलें में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामलें की जांच कर रहे विवेचक एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार