हल्द्वानी: एआरटीओ रामनगर की चुनाव आयोग से शिकायत
हल्द्वानी, अमृत विचार। एआरटीओ रामनगर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविन्द्र गढ़िया, हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीएस मेहता, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार और पीड़ित पत्रकार अजय प्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि चुनाव कवरेज के लिए वह टैक्सी से खटीमा जा रहे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एआरटीओ रामनगर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविन्द्र गढ़िया, हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीएस मेहता, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार और पीड़ित पत्रकार अजय प्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि चुनाव कवरेज के लिए वह टैक्सी से खटीमा जा रहे थे।
रास्ते में एआरटीओ उनके वाहन को रोककर चुनाव के लिए जबरन अधिग्रहित करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर न केवल चालक के साथ, बल्कि पत्रकार का परिचय देने व मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में कवरेज के लिए जाने का कारण बताने के बाद भी उनसे साथ अभ्रदता की गई।
जिसका विरोध करने पर मौके पर पुलिस बुलाकर उन्हें आठ घंटे तक अवैध हिरासत में रखने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया। मुनीष कुमार ने कहा कि एआरटीओ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। एआरटीओ व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने व प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
